घर पर रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 आसन, पूरा शरीर होगा मजबूत और फिट

घर पर रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 आसन, पूरा शरीर होगा मजबूत और फिट

सेहतराग टीम 

सेहतमंद और दुरुस्त रहने के लिए व्यायाम करना बहुत ही आवशयक है। क्योंकि व्यायाम से शरीर का हर एक अंग और मस्तिष्क सुचारु रूप से कार्य करते हैं। लेकिन जैसा की आप जानते हैं फिलहाल लॉकडाउन है। ऐसे में बाहर जाकर वर्कआउट या व्यायाम करना मुमकिन नहीं है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे व्यायाम के तरीके बताएंगे जो आप घर पर बड़ी आसानी से कर पाएंगे। बस आप ये व्यायाम रोजाना 10 मिनट कर खुद को फिट रख सकते हैं। इस व्यायाम से आप न सिर्फ पीठ के ऊपरी हिस्से को मजबूत बना पाएंगे, बल्कि मांसपेशियों, शरीर के बीच के हिस्से को भी ज्यादा सक्रिय बना सकेंगे। इसके अलावा इस व्यायाम की सबसे खास बात यह है कि आप इसे सोफा, बेड की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

पोटैटो हिप स्ट्रेच-

पहले बिस्तर पर आराम से लेट जाएं। दोनों पैरों को सीधा रखें। हाथों को कूल्हे के पास ले जाएं और सीधा रखें। पहले दाएं पैर को मोड़ते हुए घुटने को सीने तक ले जाने की कोशिश करें। अब इस स्थिति में कम से कम 20 सेकेंड तक रहें। अगर आपको इसे करने में परेशानी हो रही है तो आप समय थोड़ा कम कर सकते हैं। इसके बाद पैर को फिर सीधा कर लें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी अपनाएं। इस यौगिक क्रिया को आप चार से पांच बार कर सकते हैं।

कंप्यूटर ग्रीक-

पहले दीवार के सामने पैर कर बिस्तर पर सीधे बैठ जाएं फिर दोनों पैरों को आगे दीवार की ओर ले जाएं और बराबर सीधे रखें। अब झुकें और दोनों हाथों से घुटने, टखने और इसके बाद अंगूठे को पकड़ने की कोशिश करें। अब इस स्थिति में करीब 20 सेकेंड तक रहें, अगर संभव हो तो ज्यादा भी रह सकते हैं। अब धीरे-धीरे पहले वाली मुद्रा में आ जाएं।  इस प्रक्रिया को आप चार से पांच बार जरूर करें। यह व्यायाम पेट की चर्बी कम करने में भी यह काफी मददगार है।

फुल बॉडी स्ट्रेच-

सीधे खड़े हो जाएं और शरीर का पूरा भार अपने पैरों पर आने दें। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं शरीर को खींचें। इस स्थिति में 20 सेकेंड तक रहें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें और दोनों हाथों को बिल्कुल सीधा नीचे घुटने की ओर ले जाएं। इसके बाद टखने तक पहुंचने दें और फिर हाथों से उंगलियों को पकड़ें। इस स्थिति में भी 20 सेंकेंड तक रहें। आप समय में परिवर्तन अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को आप आठ से दस बार दोहराएं।

 

इसे भी पढ़ें-

जानें, कोरोना वायरस की दवा या वैक्सीन न होने के बावजूद कैसे ठीक हो रहें है लोग?

कोविड19 को चीनी वायरस कहे जाने पर चिढ़ा चीन, आस्‍ट्रेलिया के इस अखबार के जवाब ने उसे किया हक्‍का-बक्‍का

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।